राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि, फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट मैच का आयोजन

सहरसा: हॉकी के जादूगर और पद्मभूषण से सम्मानित मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों एवं प्रबुद्ध लोगों ने पटेल मैदान में मेजर ध्यानचंद को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।



राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फ्रेंड्स क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों के बीच अमन इलेवन और आयुष इलेवन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। आयुष इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुकुंद माधव के 43 रन, प्रियांशु के 21 रन, लक्ष्य और नामिश के 8-8 रन, आयुष के 6 रन तथा नितीक्षा के 4 रन की मदद से 12 ओवर में सभी विकेट खोकर 110 रन बनाए।


जवाब में अमन इलेवन ने 7 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए थे। इसमें लक्ष्य ने 18, अंश ने 11, अमन ने 8 और खुशी ने 3 रन बनाए। खराब रोशनी के कारण मैच को आगे नहीं खेला जा सका। इसके बाद डीएलएस नियम के आधार पर अमन इलेवन को विजेता घोषित किया गया।


मैच में बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार मुकुंद माधव, बेस्ट बॉलर का पुरस्कार अमन राज, बेस्ट फील्डर का पुरस्कार आयुष राज को दिया गया। वहीं मैन ऑफ द मैच का खिताब मुकुंद माधव को मिला। दीवयांशु, लक्ष्य सहित सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।


कार्यक्रम में कोच प्रभात कुमार सिंह, नित्यानंद ठाकुर, मुकेश कुमार झा, निखिल कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, बाबू झा, डॉ. प्रीति मिश्रा, संजीव कुमार झा, मनोज कुमार, दीपक कुमार, शशि यादव, बादल कुमार, सुमित कुमार, विपुल एवं विनय सहित अन्य लोग मौजूद रहे और नवोदित खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *