सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 57 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार; किशोर भी निरूद्ध

सहरसा। जिले में चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 57 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं, उसके साथ मौजूद एक किशोर को विधि-विरुद्ध बालक के रूप में निरूद्ध किया गया है।



पुलिस के अनुसार, डीआईजी कोसी क्षेत्र सहरसा एवं पुलिस अधीक्षक सहरसा के निर्देशन तथा सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सदर थाना क्षेत्र के पटुआहा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के लिए मौजूद हैं।



सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक पारदर्शी प्लास्टिक की थैली से 57 ग्राम स्मैक बरामद किया गया।



गुरुवार को सदर थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रभारी एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कार्रवाई की जानकारी दी। गिरफ्तार युवक की पहचान शिवा यादव (लगभग 21 वर्ष), पिता अर्जुन यादव, निवासी दुमरैल, वार्ड नंबर-21, थाना सदर, सहरसा के रूप में हुई है। वहीं, उसके साथ मौजूद किशोर को विधि-विरुद्ध बालक के रूप में निरूद्ध किया गया है।



मामले में सदर थाना में कांड संख्या 969/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 8(सी)/21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Posts

वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; देसी कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार

सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; देसी कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *