स्वतंत्रता दिवस को लेकर स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल, डीएम-एसपी ने तैयारियों का लिया जायजा

सहरसा, 13 अगस्त 2026। आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को स्टेडियम, सहरसा में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल में जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग मौजूद रहे।


फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह में होने वाले सभी कार्यक्रमों का क्रमवार पूर्वाभ्यास किया गया। परेड में शामिल टुकड़ियों ने निर्धारित अनुशासन और स्वरूप के अनुरूप मार्च-पास्ट का अभ्यास किया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने, सलामी सहित अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों का भी अधिकारियों ने बारीकी से निरीक्षण किया।



जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को समारोह के सफल, गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल पर साफ-सफाई, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत व्यवस्था और अतिथियों के बैठने की समुचित व्यवस्था समय से पूरा करने पर जोर दिया।


वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समारोह में शामिल होने वाले आमजनों और विशिष्ट अतिथियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।


जिला प्रशासन के अनुसार 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्ण गरिमा, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया जाएगा। फुल ड्रेस रिहर्सल के माध्यम से समारोह के सभी कार्यक्रमों को निर्धारित समय एवं प्रोटोकॉल के अनुरूप संपन्न कराने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

  • Related Posts

    वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

    वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

    सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; देसी कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार

    सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; देसी कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *