बोलेरो पिकअप की टक्कर से टोटो सवार किसान की मौत, सब्जी बेचकर करते थे परिवार का भरण-पोषण

सहरसा। सौर बाजार थाना क्षेत्र के सिलेट में बुधवार सुबह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिलेट वार्ड नंबर 12 निवासी जयप्रकाश शाह (51 वर्ष), पिता स्व. बैजनाथ शाह के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि जयप्रकाश शाह बुधवार सुबह करीब 5 बजे टोटो से सब्जी लेकर आ रहे थे। इसी दौरान कारू खीरहर से आगे बांस बिट के पास एक बोलेरो पिकअप वाहन ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जयप्रकाश शाह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।



घटना की सूचना मिलने के बाद सौर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


बताया गया कि जयप्रकाश शाह किसान थे और सब्जी बेचकर अपने परिवार का जीवन-यापन करते थे। उनके तीन पुत्र हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, हादसे के बाद इलाके में भी शोक का माहौल है।

Related Posts

वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

वन श्रमिक संघ का DFO कार्यालय के समक्ष धरना, बकाया मजदूरी भुगतान समेत कई मांगें उठाईं

सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; देसी कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार

सहरसा में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 8 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद; देसी कट्टा के साथ 5 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *