मंडन भारती कृषि महाविद्यालय में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का लाइव प्रसारण, युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

सहरसा। मंडन भारती कृषि महाविद्यालय, अगवानपुर में 2 अगस्त 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” के लाइव प्रसारण का आयोजन महाविद्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. बिनोद कुमार, वैज्ञानिकों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

लाइव प्रसारण के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों ने नशा मुक्त भारत के निर्माण, युवाओं की सकारात्मक भूमिका तथा विकसित भारत के संकल्प से जुड़े प्रेरणादायक संदेशों को सुना। इस अवसर पर सभी को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के प्रभारी अधिकारी डॉ. मोहम्मद इमरान के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” के संकल्प को आत्मसात करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ ली।

महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा डॉ. मोहम्मद इमरान के नेतृत्व में 1 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर समाज में जनजागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *