सहरसा। कोशी क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. कुमार आशीष ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सहरसा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला पुलिस कार्यालय की सभी शाखाओं का गहन निरीक्षण करते हुए विभिन्न अभिलेखों, दस्तावेजों और कार्यालय के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में DIG ने पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने आम नागरिकों को समय पर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने, पुलिस कार्यों में आधुनिक तकनीक एवं नवाचारों के अधिकाधिक उपयोग तथा कार्य क्षमता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद सहरसा के पुलिस अधीक्षक ने DIG डॉ. कुमार आशीष को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान पुलिस कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।






