नवहट्टा अंचल में भूमि मापी के दौरान हंगामा, पिड़ित ने सुरक्षा बल की मांग करते हुए सौंपा आवेदन

सहरसा में सरकारी जमीन की पैमाइश में बाधा का आरोप, अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की मांग


सहरसा: जिले के नवहट्टा प्रखंड से सरकारी जमीन की पैमाइश को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। नवहट्टा थाना के समीप स्थित सरकारी भूमि की पैमाइश नहीं होने देने का आरोप लगाते हुए अंचल कार्यालय में आवेदन देकर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

आवेदन में बताया गया है कि करीब 1 कट्ठा 17 धुर जमीन को लेकर फरमान बखो और मुक्तार बखो के बीच वर्षों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि पूर्व में भी भूमि की पैमाइश नहीं होने दी गई थी। वहीं 29 जुलाई 2026 को जब अंचल अमीन सरकारी आदेश के तहत जमीन की पैमाइश करने पहुंचे तो कुछ लोगों ने गाली-गलौज और हंगामा करते हुए कार्य में बाधा उत्पन्न कर दी।



अंचल अमीन ने प्रभारी अंचलाधिकारी को दिए आवेदन में कहा है कि जिला प्रशासन के निर्देश पर मौजा नवहट्टा, थाना संख्या-19, खाता संख्या-2814, खेसरा संख्या-9037 की सरकारी भूमि का सीमांकन कराया जाना था। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध करते हुए पैमाइश कार्य रुकवा दिया।



आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि थाना परिसर की चहारदीवारी तोड़कर रास्ता बना दिया गया है तथा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर स्थायी निर्माण किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में बिना पर्याप्त सुरक्षा बल के सीमांकन कार्य कराना संभव नहीं है।



वहीं, अंचलाधिकारी ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *