गुरु पूर्णिमा पर भाजपा ने मनाया समरसता दीपोत्सव, संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

सहरसा: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, सहरसा की ओर से जिलाध्यक्ष साजन शर्मा के नेतृत्व में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में समरसता दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के जरिए सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास चौक स्थित संत रविदास मंदिर में संत गुरु रविदास जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने और उनके मानवता व समरसता के विचारों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



इसके बाद भेड़धरी चौक स्थित हनुमान मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। लोगों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया।


इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का जीवन सामाजिक समानता, समरसता और मानवता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी के विचार आज भी समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, सद्भाव और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं।



उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सामाजिक समरसता का संदेश पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।



कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री भैरव झा एवं अनमोल भगत, जिला उपाध्यक्ष रिंकी देवी, जिला मंत्री कुमार गौरव सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुमित सिन्हा, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक शशि सोनी, वरिष्ठ नेता विजय बसंत, नामिता पाठक, यशपाल कौर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुगामणि देवी, नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता सहित कई भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Posts

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *