पहले सावन में महुआ बाजार के बजरंग मंदिर में नर्मदेश्वर शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा, शोभायात्रा के दौरान नागदेवता के प्रकट होने से गूंजा ‘हर-हर महादेव’

सहरसा जिले के सौनवर्षा राज प्रखंड अंतर्गत महुआ बाजार में प्रथम सावन के पावन अवसर पर बजरंगबली मंदिर परिसर में मध्य प्रदेश से लाए गए भगवान नर्मदेश्वर बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान के तहत 121 कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने जल भरकर भगवान शिव का अभिषेक किया तथा पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।


यह आयोजन युवा नाट्य कला परिषद, महुआ बाजार के अध्यक्ष सोनू कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश चौधरी, संजीव जायसवाल, बबलू भगत, दीपक जायसवाल, सुशील चौधरी, विकास अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, ललन जायसवाल, पैक्स अध्यक्ष दीपक चौधरी, राजीव जायसवाल, अजीत चौधरी, राणा कुमार रौशन, पप्पू साह, बीरेंद्र जायसवाल सहित अनेक स्थानीय लोगों ने सक्रिय सहयोग किया।



प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा के दौरान एक नाग दिखाई देने से श्रद्धालुओं के बीच कौतूहल का माहौल बन गया। उपस्थित कई लोगों ने इसे भगवान भोलेनाथ की कृपा और शुभ संकेत के रूप में देखा। हालांकि, इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।



पूरे महुआ बाजार में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *