सहरसा में दर्दनाक हादसा: बिस्कुट खरीदने निकलीं दो मासूम बहनों की गड्ढे में डूबकर मौत

निर्माणाधीन पुल के पास पानी से भरे गहरे गड्ढे में फिसलकर गिरीं दोनों बच्चियां, पूरे गांव में मातम


सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत डरहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक हृदयविदारक हादसे में दो मासूम सगी बहनों की पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।



जानकारी के अनुसार, हादसा डरहार पंचायत के गोविंदपुर वार्ड संख्या-5 का है। मृतक बच्चियों की पहचान चार वर्षीय निक्की कुमारी और सात वर्षीय निभा कुमारी के रूप में हुई है। दोनों नंदन यादव की पुत्रियां थीं। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें घर से पास की दुकान पर बिस्कुट खरीदने के लिए निकली थीं। इसी दौरान निर्माणाधीन पुल के बगल में बने पानी से भरे गहरे गड्ढे के पास उनका पैर फिसल गया और दोनों उसमें गिर गईं।



स्थानीय लोगों ने बच्चियों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां-बाप और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातम का माहौल है।


घटना की सूचना पर डरहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन पुल के पास बने गहरे गड्ढे के आसपास न तो सुरक्षा घेराबंदी की गई थी और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है

कि ऐसे खतरनाक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाएं दोबारा न हों।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *