सहरसा में बिजली विभाग के नाइट गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ड्यूटी के दौरान हुई घटना

सहरसा: जिले में बिजली विभाग में कार्यरत एक नाइट गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान नाथो ठाकुर (52 वर्ष), पिता राजधर ठाकुर, निवासी मुरली वसंतपुर वार्ड संख्या-13 के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


जानकारी के अनुसार, नाथो ठाकुर बल्हा पीएसएस (पावर सब-स्टेशन) में नाइट गार्ड के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात खाना खाने के बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।


घटना के समय उनके साथ दो अन्य गार्ड रौशन कुमार और अजय दास भी ड्यूटी पर मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारियों और परिजनों को जानकारी दी गई।


मृतक अपने पीछे एक पुत्र और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।



फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *