सहरसा: कपलेश्वर दिलमणि विद्यालय में एनसीसी नामांकन प्रक्रिया संपन्न, 25 कैडेट्स का हुआ चयन

सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड स्थित कपलेश्वर दिलमणि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मुरादपुर में शुक्रवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के नामांकन को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया और देश सेवा का संकल्प लिया।



फर्स्ट ऑफिसर अजय कुमार ठाकुर के नेतृत्व में आयोजित नामांकन प्रक्रिया के दौरान कुल 25 कैडेट्स का चयन किया गया। इनमें 12 जूनियर विंग (JW) की छात्राएं तथा 13 जूनियर डिवीजन (JD) के छात्र शामिल हैं।


चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन और योग्यता का परीक्षण किया गया। चयनित कैडेट्स ने एनसीसी से जुड़कर राष्ट्र सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का संकल्प लिया।


विद्यालय परिवार ने चयनित सभी कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। विद्यालय प्रशासन ने विश्वास जताया कि चयनित कैडेट्स भविष्य में विद्यालय, जिले और राज्य का नाम रोशन करेंगे।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *