सहरसा में अपराध की साजिश नाकाम, देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

सहरसा: जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संभावित आपराधिक घटना को समय रहते विफल करते हुए एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने

आरोपी के घर से एक देसी कट्टा बरामद किया। गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।


सिमरीबख्तियारपुर अनुमंडल के बलवाहाट थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि सोमवार की शाम गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि शंकरपुर गांव के फकीरना टोला वार्ड संख्या-6 में एक युवक हथियार के साथ मौजूद है और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा है।


सूचना मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक रंजीत कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक युवक घर से भागने लगा, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। इसके बाद घर की तलाशी के दौरान ड्रेसिंग टेबल से एक देसी कट्टा बरामद किया गया।



गिरफ्तार युवक की पहचान शंकरपुर गांव निवासी सचिन कुमार, पिता अरुण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साथ ही उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

Related Posts

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *