आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई से जुड़े मामले में सोमवार को माननीय सर्वोच्च न्यायालय में होने वाली सुनवाई से पहले सहरसा के शंकर चौक स्थित मंदिर में उनके समर्थकों ने विशेष पूजा-अर्चना की।

बड़ी संख्या में जुटे समर्थकों ने भगवान से प्रार्थना की कि सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय न्यायसंगत हो और आनंद मोहन की रिहाई यथावत बनी रहे।


पूजा-अर्चना के दौरान समर्थकों ने कहा कि आनंद मोहन एक निडर, निष्पक्ष और निर्भीक नेता हैं, जिन्होंने हमेशा समाज के हित में अपनी आवाज बुलंद की है। उनका कहना था कि समाज को ऐसे नेतृत्व की आवश्यकता है, जो सच को सच और झूठ को झूठ कहने का साहस रखता हो। समर्थकों ने सर्वोच्च न्यायालय से निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण निर्णय की अपेक्षा भी जताई।



‘फ्रेंड ऑफ आनंद’ के जिला अध्यक्ष अजय कुमार बबलू ने कहा कि कुछ लोग साजिश के तहत यह चाहते हैं कि आनंद मोहन जेल में ही रहें। इसी कारण जिले सहित बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं और ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि उनका रिहाई संबंधी आदेश यथावत बना रहे।


इस अवसर पर यभावेत सिंह, बाबाजी सिंह, अजय सिंह बबलू, मुकेश सिंह सुन्नु, अभिक यादव, विशाल सिंह सहित बड़ी संख्या में आनंद मोहन के समर्थक उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर सर्वोच्च न्यायालय से उनके पक्ष में निर्णय आने की कामना की।

Related Posts

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *