सहरसा-बनगांव मार्ग पर विशेष वाहन जांच अभियान, 62 वाहनों से ₹2.70 लाख का जुर्माना वसूला

सहरसा: जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार के निर्देश पर बुधवार को सहरसा-बनगांव मार्ग पर जिला परिवहन कार्यालय द्वारा विशेष वाहन जांच एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और आम लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।



जांच के दौरान मोटरसाइकिल, ऑटो, चारपहिया वाहन एवं ट्रैक्टर चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 62 वाहनों से लगभग ₹2.70 लाख का अर्थदंड वसूला गया।



अभियान के दौरान कई ऐसे बाइक सवार मिले जो हेलमेट पहनने के बजाय उसे बाइक में टांगकर चल रहे थे। ऐसे चालकों को रोककर मौके पर हेलमेट पहनाया गया और भविष्य में हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है।



यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार बरनवाल के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में अपर जिला परिवहन पदाधिकारी जीशान अहमद, मोटरयान निरीक्षक, सभी प्रवर्तन अवर निरीक्षक एवं जिला परिवहन कार्यालय की चलान टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।



जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करने के लिए इस तरह के विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने सभी वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा वाहन के सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने की अपील की।

Related Posts

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *