सार्वजनिक सोलर लाइट हटाने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, पंचायत सचिव व वार्ड सदस्य पर मिलीभगत का आरोप

सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 7/8 में सार्वजनिक सोलर लाइट हटाए जाने को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। वार्डवासियों ने पंचायत सचिव और वार्ड सदस्य पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा सोलर लाइट लगाने की मांग की है।


ग्रामीणों के अनुसार, वार्ड संख्या 7/8 में सार्वजनिक उपयोग के लिए लगाए गए सोलर लाइट को पंचायत सचिव द्वारा नवहट्टा पुलिस की मौजूदगी में पोल से उतरवा लिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कार्रवाई कुछ चुनिंदा लोगों के दरवाजे और आंगन में सोलर लाइट लगाने के उद्देश्य से की गई।


वार्डवासियों का कहना है कि उक्त सोलर लाइट आम लोगों की सुविधा के लिए सार्वजनिक स्थानों पर लगाई गई थी, जिससे रात के समय पूरे मोहल्ले को रोशनी मिलती थी। लेकिन लाइट हटाए जाने के बाद लोगों को अंधेरे और आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना आम लोगों की सहमति और जानकारी के यह निर्णय लिया गया। उन्होंने पंचायत सचिव और वार्ड सदस्य की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने तथा सार्वजनिक स्थानों पर पूर्व की तरह सोलर लाइट पुनः स्थापित करने की मांग प्रशासन से की है।


फिलहाल इस मामले में पंचायत प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में कोसी का बढ़ता जलस्तर, घरों में घुसा बाढ़ का पानी; तटबंध पर शरण लेने को मजबूर ग्रामीण

सहरसा में कोसी का बढ़ता जलस्तर, घरों में घुसा बाढ़ का पानी; तटबंध पर शरण लेने को मजबूर ग्रामीण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *