सहरसा के भव्य समारोह में हजारों लोगों की मौजूदगी, कोसी क्षेत्र के विकास और जनसेवा में योगदान के लिए मिला सम्मान

36 वर्षों की जनसेवा को मिला सम्मान, सांसद दिनेश चंद्र यादव बने ‘कोशी रत्न सम्मान 2026’ से सम्मा

सहरसा। मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता दिनेश चंद्र यादव को कोसी विकास संघर्ष मोर्चा, सहरसा एवं समस्त कोसीवासियों की ओर से आयोजित भव्य समारोह में ‘कोशी रत्न सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया। सहरसा स्थित पूजा बैंक्वेट हॉल में आयोजित इस समारोह में सहरसा, मधेपुरा समेत पूरे कोसी क्षेत्र से हजारों लोगों ने भाग लिया और इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बने।



यह सम्मान दिनेश चंद्र यादव को कोसी क्षेत्र में पिछले 36 वर्षों के राजनीतिक जीवन के दौरान किए गए विकास कार्यों, जनसेवा, सरल स्वभाव और जनता के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया। समारोह में वक्ताओं ने उनके लंबे सार्वजनिक जीवन और क्षेत्र के विकास में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।


दिनेश चंद्र यादव ने वर्ष 1990 में सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। इसके बाद वे चार बार विधायक, दो बार बिहार सरकार में मंत्री तथा कई बार मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। संसदीय जीवन के दौरान उन्होंने रेल मंत्रालय की सलाहकार समिति और गृह मामलों की संसदीय समिति सहित कई महत्वपूर्ण समितियों में अपनी जिम्मेदारियां निभाईं।



वक्ताओं ने कहा कि सहरसा-मानसी रेल दोहरीकरण जैसी महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही। इसके अलावा सड़क, रेल और अन्य आधारभूत संरचना के विकास से जुड़े कई कार्यों में उनका उल्लेखनीय योगदान रहा है।


समारोह में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि ‘कोशी रत्न सम्मान 2026’ केवल एक जनप्रतिनिधि का सम्मान नहीं, बल्कि कोसी क्षेत्र के विकास, जनसेवा और जनता के विश्वास की उस लंबी यात्रा का सम्मान है, जिसने लाखों लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।



आयोजकों ने बताया कि कोसी की धरती पर पहली बार किसी जनप्रतिनिधि को इतने बड़े स्तर पर ‘कोशी रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Related Posts

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *