सहरसा एसपी ने पस्तपार थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और बेहतर पुलिसिंग के दिए निर्देश

सहरसा के पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को पस्तपार थाना का औचक निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना, हाजत, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, वायरलेस संचार प्रणाली सहित अन्य आवश्यक संसाधनों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।



निरीक्षण के क्रम में एसपी ने लंबित कांडों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को विधिसम्मत एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने, अनुसंधान में गति और गुणवत्ता बनाए रखने तथा आम जनता की सुरक्षा से जुड़े मामलों में पूरी तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना स्तर पर बेहतर पुलिसिंग, अनुशासित कार्यप्रणाली और समयबद्ध कार्रवाई से आम लोगों का विश्वास मजबूत होगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *