सहरसा में सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को कड़े सुरक्षा इंतजाम, सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात

सहरसा: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित बिहार पुलिस, बिहार पुलिस दूरसंचार (वित्तीय) एवं तकनीकी अराजपत्रित संवर्ग में सिपाही (प्रवर्तक) पदों की लिखित परीक्षा को कदाचार-मुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सहरसा पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की तैनाती की गई है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।



सहरसा पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार केंद्रीय चयन पर्षद के विज्ञापन संख्या-02/2026 के तहत आयोजित इस महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर और आसपास पुलिस की नियमित गश्ती के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

परीक्षा शुरू होने से पहले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए,

ताकि परीक्षा प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित हो सके। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई तथा प्रतिबंधित सामग्री लेकर आने वालों पर विशेष निगरानी रखी गई।

सहरसा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के निष्पक्ष संचालन के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों और परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगाएं तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित माहौल में संपन्न होने की उम्मीद जताई जा रही है।



संवाददाता: इन्द्रदेव जी, सहरसा

  • Related Posts

    सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

    सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

    सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *