सहरसा पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक बरामद

सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात का सफल उद्भेदन करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त बाइक और अन्य सामान भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 को मधेपुरा निवासी चंद्रशेखर कुमार एनएच-107 से सहरसा जा रहे थे। इसी दौरान सबेला के पास बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया और हथियार का भय दिखाकर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन तथा छह हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित के आवेदन पर बैजनाथपुर थाना में मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया।

तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानव आसूचना के आधार पर पुलिस ने पहले दो और फिर उनकी निशानदेही पर तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डॉमी यादव, बाबूल कुमार, आनंद साह, राजीव कुमार और छठीप कुमार उर्फ आशीष साह के रूप में हुई है। पुलिस ने लूटी गई मोटरसाइकिल, एक मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कुछ का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *