सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत, मोहर्रम मेला देखने जाते समय अज्ञात ट्रैक्टर ने मारी टक्कर 12 वर्षीय बालक गंभीर घायल,जाँच में जुटी पुलिस

सहरसा। जिले के सौर बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब दोनों मोहर्रम मेला देखने जा रहे थे। महेशपुर चौक के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।



मृतक की पहचान सौर बाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पूर्वी पंचायत अंतर्गत दान चकला वार्ड संख्या-8 निवासी दिवंगत दिवंगर यादव के 18 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान समदा वार्ड संख्या-13 निवासी लिलसागर पासवान के 12 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे से पहले आशीष की बाइक पीछे से टकरा गई थी, जिसके बाद दोनों दुर्घटना का शिकार हो गए।



घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सौर बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद राकेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने के कुछ ही देर बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल आशीष का इलाज जारी है।


परिजनों के अनुसार, राकेश पंजाब में मजदूरी करता था और महज पांच दिन पहले ही अपने गांव लौटा था। शनिवार की शाम वह मोहर्रम मेला देखने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। राकेश दो भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी असमय मौत से परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है।


सौर बाजार थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अज्ञात ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।

Related Posts

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *