नशा मुक्त कोशी अभियान को मिली बड़ी सफलता, एक सप्ताह में भारी मात्रा में शराब, गांजा और स्मैक बरामद

सहरसा। कोशी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे “नशा मुक्त कोशी अभियान” को लगातार सफलता मिल रही है। इस अभियान में आम जनता का भी सराहनीय सहयोग मिल रहा है। पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर

9060384865 पर लोग बढ़-चढ़कर नशा कारोबार से जुड़ी सूचनाएं दे रहे हैं, जिस पर सीधे डीआईजी के अनुश्रवण में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान और मोबाइल नंबर को पूर्णतः गोपनीय रखने की बात कही है।



पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 6 जून से 12 जून 2026 तक अभियान के दौरान कुल 877.095 लीटर अवैध शराब, 1733.660 किलोग्राम गांजा, 71.9 ग्राम स्मैक, 65.1 लीटर कोडीनयुक्त कफ सिरप और 320 एमएल नशीला इंजेक्शन बरामद किया गया। इसके साथ ही 4 लाख 98 हजार 200 रुपये नकद, 11 मोटरसाइकिल, दो तिपहिया वाहन, एक चार पहिया वाहन और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान शराब मामले में 46 तथा सूखे नशे के मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।



वहीं, फरवरी 2026 में अभियान की शुरुआत से अब तक कोशी क्षेत्र पुलिस ने 43,972.75 लीटर अवैध शराब, 1,805.22 लीटर अवैध कफ सिरप, 3,940.785 किलोग्राम गांजा, 3,734.47 ग्राम स्मैक, 3,256 एमएल नशीला इंजेक्शन और 120 नशीली टैबलेट बरामद की है। इस दौरान कुल 1,223 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।



कोशी क्षेत्र पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशा से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना कॉल, मैसेज या व्हाट्सएप के माध्यम से हेल्पलाइन नंबर 9060384865 पर दें। यदि सूचना के आधार पर विशेष उपलब्धि प्राप्त होती है तो सूचना देने वाले व्यक्ति को पुलिस उप-महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र, सहरसा द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।


कोशी क्षेत्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए उसका अभियान आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा।

Related Posts

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *