कोशी प्रमंडल के नव पदस्थापित आयुक्त दिनेश कुमार का सहरसा में भव्य स्वागत

सहरसा में रविवार को कोशी प्रमंडल के नव पदस्थापित प्रमंडलीय आयुक्त दिनेश कुमार के आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।

प्रमंडलीय आयुक्त के पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार सहरसा पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार सह अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) संजीव कुमार चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

नव पदस्थापित आयुक्त के आगमन को लेकर प्रशासनिक महकमे में उत्साह का माहौल देखा गया।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *