कोशी डीआईजी का सुपौल सदर थाना में औचक निरीक्षण, SHO समेत पुलिस पदाधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

कोशी क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी क्षेत्र ने 15 मई की रात्रि सुपौल सदर थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना की व्यवस्था, अभिलेख संधारण, साफ-सफाई एवं रात्रि गश्ती व्यवस्था का जायजा लिया गया।


निरीक्षण के क्रम में आगंतुक पंजी एवं थाना दैनिकी का अवलोकन किया गया। जांच में पाया गया कि थाना दैनिकी में लगभग 10 घंटे की देरी से प्रविष्टि की जा रही थी। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए सदर थाना अध्यक्ष एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।


थाना परिसर एवं भवनों में साफ-सफाई और मरम्मत व्यवस्था की कमी भी पाई गई। इस पर तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और भवनों की मरम्मत पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। साथ ही थाना के अनुसंधान कक्ष के आधुनिकीकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक सुपौल एवं थाना अध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


डीआईजी ने आम जनता से प्राप्त आवेदन पत्रों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


औचक निरीक्षण के दौरान रोड एवं चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती तथा रात्रि गश्ती व्यवस्था की भी जांच की गई। इस दौरान सदर थाना सुपौल एवं बिहरा थाना सहरसा की सीमा पर सदर थाना सुपौल की गश्ती गाड़ी भ्रमणशील पाई गई।


निरीक्षण के अंत में सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को कर्तव्यों का निर्वहन जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कोशी क्षेत्र को अपराध मुक्त एवं नशा मुक्त बनाने के लिए आम लोगों से सहयोग और सूचना देने की अपील की गई।

Related Posts

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *