सलखुआ के मट्ठा चौक पर बाइक की ठोकर से बुजुर्ग महिला की मौत, एक घायल

सहरसा जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत मट्ठा चौक पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है।मृतका की पहचान कोपरिया वार्ड संख्या 7 निवासी 70 वर्षीय अलवेलिया देवी, पति योगेंद्र यादव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि वह अपने ममेरे भाई के साथ पैदल बाजार जा रही थीं। इसी दौरान मट्ठा चौक के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनन-फानन में सलखुआ पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा रेफर कर दिया गया।

हालत गंभीर होने पर महिला को आगे रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम में उनकी मौत हो गई।परिजनों के अनुसार हादसे के बाद बाइक सवार वाहन लेकर फरार हो गया, हालांकि बाइक की चाभी पीड़ित पक्ष के पास रह गई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।वाईट- मृतिका के पुत्र

Related Posts

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *