स्व. अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि पर लगा विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, हजारों मरीजों का हुआ मुफ्त इलाज

शहर के नया बाजार स्थित चंदू सिंह के आवास पर रविवार को स्वर्गीय अधिवक्ता सुनील कुमार सिंह की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं भंडारे का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। शिविर में बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हजारों मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा उन्हें चिकित्सीय परामर्श, आवश्यक जांच और नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं। साथ ही मरीजों एवं आगंतुकों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई।



मुख्यमंत्री सुरक्षा व्यवस्था में तैनात डीएसपी विवेक दीप ने अपने पिता स्व. सुनील कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे समाजसेवा, मानवता और जनकल्याण के प्रति पूरी तरह समर्पित थे। उनके आदर्शों और संस्कारों से प्रेरित होकर परिवार के कई सदस्य आज प्रशासनिक, न्यायिक, चिकित्सा एवं विधि सेवा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवार प्रत्येक वर्ष उनकी पुण्यतिथि को जनसेवा के रूप में मनाता है।



चिकित्सा शिविर का नेतृत्व प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. उमेश प्रसाद एवं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिलाषा ने किया। शिविर में डॉ. किंटू रविंद्र सिंह (एमएस सर्जरी), डॉ. दशरथ सिंह (एमडी मेडिसिन), डॉ. अरुण कुमार सिंह (पूर्व सीएमओ), डॉ. आलोक (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. पंकज सिंह, डॉ. आनंद शेखर (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. मनोज सिंह (ईएनटी), डॉ. राजीव रंजन, डॉ. नवीन कुमार, डॉ. विनोद सिन्हा,

डॉ. कमर सालेह, डॉ. गुंजन कुमार, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. विकास कुमार, डॉ. सुमित आनंद, डॉ. शिव (नेत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. गुद्देश कुमार तथा डॉ. पूजा सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। पैरामेडिकल स्टाफ एवं फार्मासिस्ट सुमित ने भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



कार्यक्रम में कोशी प्रक्षेत्र के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष, सुपौल के जिलाधिकारी सावन कुमार, सदर एसडीपीओ आलोक रंजन, मधेपुरा के डीएसपी आशीष राज, न्यायिक पदाधिकारी रीशव रंजन सहित अनेक प्रशासनिक, न्यायिक एवं सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान डीआईजी डॉ. कुमार आशीष को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। उन्होंने इस तरह के सामाजिक एवं स्वास्थ्य सेवा से जुड़े आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए आयोजकों की सराहना की।

आयोजन में समाजसेवी डॉ. अरुण कुमार जायसवाल एवं राजेश कुमार सुमन का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर स्व. सुनील कुमार सिंह की सेवा, समर्पण एवं मानवता की भावना को समाज तक पहुंचाने का एक विनम्र प्रयास है। उन्होंने सभी चिकित्सकों, अतिथियों, सहयोगियों तथा नया बाजार एवं आसपास के क्षेत्र के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


शिविर के आयोजक डॉ. उमेश प्रसाद, डॉ. अभिलाषा, विवेक दीप, रागिनी कुमारी, शशांक कुमार एवं निहारिका कुमारी रहे। वहीं रामप्रवेश सिंह, शिशिर कुमार, समीर कुमार, श्रीमती पूनम (आईएएस), कुमार अमित उर्फ सोनू सिंह, कुमार सौरभ, पंकज कुमार एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूरे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *