विधायक संजय कुमार सिंह ने किया ‘उग्रतारा भारती मंडन पुस्तकालय’ का उद्घाटन, माँ उग्रतारा को समर्पित किया सागवान का भव्य पलंग

सिमरी बख्तियारपुर विधायक संजय कुमार सिंह ने महिषी में उग्रतारा भारती मंडन पुस्तकालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिषी प्राचीन काल से ज्ञान, दर्शन और आध्यात्मिक परंपरा की भूमि रही है तथा यह पुस्तकालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।

उन्होंने पुस्तकालय को और विकसित करने तथा नए भवन में संचालित कराने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।


उद्घाटन समारोह के बाद विधायक संजय कुमार सिंह ने माँ उग्रतारा के भक्तों की वर्षों पुरानी मांग पूरी करते हुए मंदिर में माता के शयन के लिए सागवान की लकड़ी से बना भव्य पलंग समर्पित किया। इससे पहले मंदिर में स्टील का पलंग उपयोग में लाया जा रहा था। श्रद्धालुओं ने विधायक के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे आस्था के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बताया।



समारोह में समाजसेवियों, शिक्षकों, छात्रों और ग्रामीणों ने विधायक का पाग, माला और अंगवस्त्र से सम्मान किया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।


संवाददाता : इन्द्रदेव, सहरसा

Related Posts

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *