सहरसा में मिट्टी के ढेर से 123 लीटर अवैध शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

पुराने बस स्टैंड के पास रेलवे पटरी किनारे छुपाकर रखी गई थी शराब, मध्य निषेध विभाग की गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई


सहरसा: जिले में अवैध शराब के खिलाफ मध्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 123 लीटर अवैध शराब बरामद की है। यह शराब पुराने बस स्टैंड के समीप रेलवे पटरी के पास मिट्टी के ढेर में छुपाकर रखी गई थी। छापेमारी के दौरान विभाग की टीम ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।



जानकारी के अनुसार, मध्य निषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पुराने बस स्टैंड के पास बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेलवे पटरी के समीप सघन तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान मिट्टी के ढेर में संदिग्ध स्थान मिलने पर टीम ने खुदाई कराई, जहां से कुल 123 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।


कार्रवाई के दौरान टीम ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी शराब की खेप को खपाने की फिराक में थे, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर समय रहते मध्य निषेध विभाग ने उन्हें दबोच लिया।



फिलहाल, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी तथा इसे किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। विभाग ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *