सहरसा में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, दो घायल

सहरसा जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान सहरसा नगर निगम वार्ड संख्या-4 सुलिंदाबाद निवासी बुचन सहनी के 42 वर्षीय पुत्र सकुल सहनी के रूप में हुई है।



बताया जाता है कि सकुल सहनी पंजाब में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। पिछले 8–10 दिनों से वह पस्तपार स्थित अपनी बहन के घर आए हुए थे। गुरुवार की शाम वह अपने ननदोसी के साथ बाइक से रेसना की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार बुलेट/अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सकुल सहनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।


मृतक के भाई की पत्नी संजू देवी ने बताया कि सकुल परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी पत्नी का पहले ही बीमारी के कारण निधन हो चुका है। सकुल अपने पीछे चार बेटियों और दो बेटों सहित छह बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और बच्चों के भविष्य को लेकर परिवार गहरी चिंता में है।



सूचना मिलते ही सहरसा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है तथा टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Related Posts

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *