एनएच 107 पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से गल्ला व्यवसायी पिता-पुत्र की मौत

सहरसा। काशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ड़िया पंचायत के मैना गांव स्थित एनएच 107 पर गुरुवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में गल्ला व्यवसायी पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद कोपा गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार कोपा गांव निवासी 55 वर्षीय सागर केशरी अपने पुत्र श्रवण केशरी के साथ स्प्लेंडर बाइक (BR 43 U 1670) से सोनवर्षा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मैना पेट्रोल पंप के आगे पानी टंकी के समीप तेज रफ्तार ट्रक (BR 0 GD 5246) ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि पुत्र श्रवण केशरी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उसने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन हादसा इतना गंभीर था कि उसकी जान नहीं बच सकी। वहीं गंभीर रूप से घायल सागर केशरी को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मृतक पिता-पुत्र गल्ला (अनाज) खरीद-बिक्री का व्यवसाय कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। एक साथ घर के दो सदस्यों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। काशनगर थानाध्यक्ष बजरंगी कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


गौरतलब है कि सोनवर्षा अंचल क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते एक महीने के भीतर सड़क हादसों में चार लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रहे हादसों से लोगों में आक्रोश है और प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Related Posts

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *