सहरसा में गड्ढे से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ठाकुर चौक फोरलेन के समीप गुप्ता ईंट भट्ठा के पास सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान सहरसा नगर निगम वार्ड संख्या 42 बटराहा निवासी पवन मिस्त्री के 22 वर्षीय पुत्र कुशो कुमार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि कुशो कुमार पिछले दो-तीन दिनों से घर से लापता था। परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे। शुक्रवार की सुबह एक ट्रैक्टर चालक ने सड़क किनारे गड्ढे में शव पड़े होने की सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।


परिजनों के अनुसार कुशो कुमार मजदूरी का काम करता था और घर के पास स्थित गुप्ता ईंट भट्ठा में काम करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। करीब एक वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद पत्नी से विवाद होने के कारण वह उसे छोड़कर चली गई थी।


मृतक की मां त्रिफूल देवी ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 10 बजे कुशो घर से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह शव मिलने की सूचना मिलने पर परिवार मौके पर पहुंचा। उन्होंने कहा कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे।


घटना की सूचना पर एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लगी रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


सदर थाना के सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि गश्ती के दौरान उन्हें शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को पानी भरे गड्ढे से बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    सहरसा में दो पक्षों के विवाद में चली गोली, एक को लगी गोली; पिस्टल, मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस और 5 खोखे बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सहरसा में दो पक्षों के विवाद में चली गोली, एक को लगी गोली; पिस्टल, मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस और 5 खोखे बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

    सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

    सहरसा सदर थाना का एसपी विक्रम सिहाग ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *