सहरसा के एनसीसी कैडेट्स ने ड्रोन ट्रेनिंग कोर्स किया सफलतापूर्वक पूरा, बरौनी में दिखाया हुनर, कॉलेज का बढ़ाया मान

स्थानीय सर्व नारायण सिंह राम कुमार सिंह (एस.एन.एस.आर.के.एस.) कॉलेज, सहरसा के दो एनसीसी कैडेट्स ने आधुनिक ड्रोन तकनीक का विशेष प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर जिले और अपने संस्थान का नाम रोशन किया है। कॉलेज के कैडेट उज्जवल कुमार और कैडेट आशीर्वाद कुमार सिंह ने बरौनी में आयोजित BDTC-V ड्रोन ट्रेनिंग कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा किया।


यह विशेष प्रशिक्षण शिविर 1 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक बरौनी में आयोजित किया गया, जिसमें कैडेट्स को आधुनिक ड्रोन तकनीक, ड्रोन संचालन, एयर मैपिंग, कोडिंग, एयरस्पेस गाइडलाइंस और तकनीकी संचालन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों तथा सुरक्षा निगरानी में ड्रोन के उपयोग की विस्तृत जानकारी भी दी गई।


कैडेट्स की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनंत कुमार सिंह एवं एनसीसी-सीटी डॉ. गोपाल कुमार ने दोनों कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने कहा कि छात्रों का इस तरह के उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण में भाग लेना पूरे कॉलेज के लिए गर्व की बात है। वहीं डॉ. गोपाल कुमार ने कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण और सीखने की ललक की सराहना की।



प्रशिक्षण से लौटे कैडेट उज्जवल कुमार ने कहा कि यह शिविर केवल ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण नहीं, बल्कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने का एक सशक्त माध्यम साबित हुआ। उन्होंने बताया कि ड्रोन तकनीक का उपयोग बाढ़, आपदा प्रबंधन, राहत सामग्री पहुंचाने और सीमा सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में किया जा सकता है।



वहीं कैडेट आशीर्वाद कुमार सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान ड्रोन संचालन के साथ-साथ उसकी कोडिंग, एयर मैपिंग, एयरस्पेस नियमों और विपरीत मौसम में सुरक्षित लैंडिंग जैसी तकनीकी बारीकियों का प्रशिक्षण मिला। उन्होंने कहा कि अनुशासित सैन्य वातावरण में तकनीक और राष्ट्रसेवा का यह अनुभव उनके जीवन की सबसे यादगार उपलब्धियों में शामिल रहेगा।



एनसीसी कैडेट्स की इस सफलता से कॉलेज परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दोनों कैडेट्स को शुभकामनाएं देते हुए इसे सहरसा के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *