सिमरी बख्तियारपुर में शौच के दौरान हादसा, गड्ढे में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महारस गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कासिमपुर वार्ड संख्या-2 निवासी बुधन शाह (26 वर्ष) के रूप में हुई है।


बताया जा रहा है कि महारस गांव के समीप पुआने नदी के बांध पर ठेकेदार द्वारा मिट्टी भराई कार्य के दौरान गहरा गड्ढा बना दिया गया था। लगातार बारिश के कारण उस गड्ढे में पानी भर गया था। शुक्रवार को बुधन शाह शौच के लिए गए थे। लौटने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिर पड़े। गहराई अधिक होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और डूबने से उनकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। काफी प्रयास के बाद युवक का शव गड्ढे से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।


मृतक बुधन शाह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और एक छोटा बेटा है। उनकी असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।



ग्रामीणों ने ठेकेदार की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई और पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *