सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लोडेड देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

सहरसा। जिले के बनमा थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक युवक को लोडेड देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ईटहरी पंचायत के लक्ष्मनिया गांव निवासी नीरज कुमार (पिता- सिबो यादव) के रूप में हुई है।



पुलिस के अनुसार, संध्या गश्ती के दौरान तेलियाहाट बाजार के समीप पुलिस वाहन को देखकर आरोपी अपनी बाइक मोड़कर भागने लगा। उसकी संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेड देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।



बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध बनमा थाना कांड संख्या 134/26 दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।



एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध हथियार रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *