सहरसा में चलती कार बनी आग का गोला, बरियाही ब्रह्मस्थान के समीप 9 लाख की कार जलकर राख

सहरसा। जिले के बरियाही स्थित ब्रह्मस्थान के समीप बुधवार देर रात एक चलती कार में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।


गुरुवार की सुबह अग्निशमन पदाधिकारी श्री भगवान पासवान ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी कि बरियाही स्थित ब्रह्मस्थान के समीप एक कार में आग लग गई है। कार बनगांव नगर पंचायत निवासी प्रसनजीत कुमार की थी, जिसे उनका चालक सहरसा से लेकर घर लौट रहा था।



रास्ते में चालक ने देखा कि कार के अगले हिस्से से धुआं निकल रहा है। उसने तुरंत वाहन रोककर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पेट्रोल से चलने वाली कार होने के कारण आग तेजी से फैल गई।



घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। बताया जा रहा है कि कार की कीमत करीब 9 लाख रुपये थी। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Posts

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *