सहरसा के रेड लाइट एरिया में बड़ी छापेमारी: 10 युवतियां ,4 नाबालिग, 4 युवक ; अवैध धंधे में संलिप्त महिला गिरफ्तार

सहरसा। जिले के सदर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय नगर के रेड लाइट एरिया में मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देह व्यापार के खिलाफ छापेमारी की। साइबर डीएसपी कल्याण आनंद के नेतृत्व में सदर थाना पुलिस और एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।



साइबर डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भारतीय नगर स्थित रेड लाइट एरिया में अवैध धंधा संचालित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की, जिसमें कुल 18 युवतियों को बरामद किया गया। इनमें 4 नाबालिग भी शामिल हैं। वहीं अवैध धंधे के संचालन में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।


छापेमारी के दौरान एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पूर्व में सील किए गए मकान से भी युवतियां बरामद हुई हैं, जिसकी जांच की जा रही है।



साइबर डीएसपी ने बताया कि इससे पहले भी इसी इलाके में छापेमारी कर 22 महिलाओं को बरामद किया गया था तथा कई मकानों को सील किया गया था। इसके बावजूद अवैध गतिविधियां दोबारा संचालित होने की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई।



पुलिस ने कहा कि पूरे मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बरामद नाबालिगों की काउंसलिंग एवं संरक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। साथ ही इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *