इलाज में देरी पर सहरसा सदर अस्पताल में हंगामा, स्वास्थ्यकर्मियों और परिजनों के बीच मारपीट

सहरसा सदर अस्पताल में इलाज में देरी और कथित लापरवाही को लेकर हंगामा, स्वास्थ्यकर्मियों पर मारपीट का आरोप

सहरसा। सदर अस्पताल में सोमवार की देर शाम उस समय हंगामा हो गया जब इलाज में देरी और कथित लापरवाही को लेकर परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच विवाद बढ़ गया। हालांकि सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामला शांत कराया।


जानकारी के अनुसार, सहरसा नगर निगम वार्ड नंबर 2 गोबरगढ़ा निवासी सीताराम यादव के 11 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार को सोमवार शाम करीब 5 बजे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चे के मुंह में गंभीर चोट आई, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।


परिजनों का आरोप है कि लगभग 7:30 बजे तक सत्यम कुमार को इलाज के दौरान इंजेक्शन देने में देरी की गई। इसी बीच बच्चे के चाचा हरे राम कुमार ने बताया कि जिस बाइक सवार ने टक्कर मारी थी, वह भी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा था, लेकिन कुछ स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे उपचार कर भगा दिया।

इन्हीं दोनों मामलों को लेकर परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में विवाद और मारपीट में बदल गई। इस दौरान अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और करीब एक घंटे से अधिक समय तक इमरजेंसी सेवा प्रभावित रही।


मारपीट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों और परिजनों के बीच हाथापाई होती दिख रही है।



वहीं परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्यकर्मियों ने जानबूझकर बाइक सवार को अस्पताल से भगा दिया और इलाज में लापरवाही बरती गई।



घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सदर थाना के सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *