सहरसा में धूमधाम से मनाई गई रामविलास पासवान की 80वीं जयंती, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना को बताया उनकी ऐतिहासिक देन

सहरसा: जिला परिषद परिसर स्थित पूजा बैंक्वेट हॉल में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सहरसा के तत्वावधान में पार्टी के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय रामविलास पासवान की 80वीं जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने की।



समारोह की शुरुआत बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों एवं प्रखंडों के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों को आत्मसात करने और गरीबों, दलितों, वंचितों एवं मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि स्व. रामविलास पासवान ने हमेशा सत्ता से अधिक जनसेवा को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के माध्यम से गरीबों को मिलने वाला खाद्यान्न स्व. पासवान की दूरदर्शी सोच और प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने अपना पूरा राजनीतिक जीवन गरीबों और समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के उत्थान के लिए समर्पित किया।



जयंती समारोह को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव, युवा जिलाध्यक्ष संदीप पासवान, महिला जिलाध्यक्ष रिंकू कुमारी, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष मणिकांत सिंह, आईटी सेल जिलाध्यक्ष गगन कुमार, जिला महासचिव हरे कृष्ण कुमार, जिला उपाध्यक्ष पार्वती कुमारी, प्रधान महासचिव रमेश चौधरी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रतन कुमार साह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने स्व. रामविलास पासवान के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *