सहरसा में बाइक और साइकिल की भीषण टक्कर, मजदूर की मौत; एक युवक गंभीर घायल

सहरसा: जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भटोनी पुल के पास शनिवार शाम बाइक और साइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।



जानकारी के अनुसार, भटपुरा वार्ड संख्या-8 निवासी भोली शर्मा सुबह मजदूरी करने के लिए एक आरा मिल गए थे। शाम को काम खत्म कर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भटोनी पुल के पास तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।



हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही भोली शर्मा की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।



मृतक अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


घटना की सूचना मिलने पर सिमरी बख्तियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Posts

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में करंट लगने से दुकानदार की दर्दनाक मौत, मोटर का कनेक्शन देते समय हुआ हादसा

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

सहरसा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *