सहरसा के पांच सीमावर्ती इलाकों पर पुलिस की कड़ी नजर, गश्ती होगी और मजबूत: एसपी विक्रम सिहाग

सहरसा जिले की सीमाओं को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया है। पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिले के पांच सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की चौकस निगरानी रखी जाएगी तथा नियमित गश्ती और मॉनिटरिंग को और मजबूत किया जाएगा।


एसपी ने बताया कि पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में जिले में नशा मुक्ति अभियान लगातार चलाया जा रहा है और आगे भी यह अभियान पूरी गंभीरता के साथ जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सहरसा की सीमाएं मधेपुरा, सुपौल, दरभंगा, मधुबनी और खगड़िया जिलों से जुड़ती हैं। ऐसे में इन सीमावर्ती इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।


उन्होंने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी अवैध गतिविधि, नशा कारोबार या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना पुलिस को गुप्त रूप से व्हाट्सएप के माध्यम से दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


एसपी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार गश्ती, मॉनिटरिंग और पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी, जिससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हो सके।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *