केंद्रीय विद्यालय की छात्रा से मारपीट का आरोप, पिता ने सदर थाना में दिया आवेदन

सहरसा। शहर के रमेश झा रोड वार्ड संख्या-19 निवासी राजीव कुमार झा ने अपनी पुत्री शाक्षी के साथ केंद्रीय विद्यालय परिसर में कथित रूप से मारपीट और मानसिक प्रताड़ना किए जाने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।



आवेदन में राजीव कुमार झा ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री कक्षा 10 की छात्रा है। परीक्षा के दौरान उत्तर लिखने को लेकर हुए विवाद के बाद विद्यालय परिसर में प्रांची कुमारी, आस्था समेत पांच छात्राओं ने उनकी पुत्री के साथ मारपीट की। इस घटना में छात्रा के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं।


पीड़ित पिता का आरोप है कि घटना की शिकायत विद्यालय की प्राचार्या मोनिका पांडे से की गई, लेकिन उन्होंने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। आवेदन के अनुसार, प्राचार्या ने कथित तौर पर “टीसी लेकर स्कूल छोड़ देने” की बात कही। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को पहले भी लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है।


आवेदन में यह भी कहा गया है कि घटना के बाद छात्रा मानसिक रूप से काफी परेशान है, जिससे उसकी परीक्षा भी प्रभावित हुई। पीड़ित पिता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी छात्राओं तथा संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।



फिलहाल इस मामले में विद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

BJP नेता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और एसआईटी गठन की मांग, सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *