सहरसा में नुक्कड़ नाटक के जरिए नशामुक्ति का संदेश, अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक

सहरसा। मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध व्यापार के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मद्य निषेध विभाग द्वारा सहरसा जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

जागरूकता अभियान के तहत सहरसा रेलवे स्टेशन, सहरसा बस स्टैंड, भेड़धरी चौक तथा बैजनाथपुर सहित विभिन्न स्थानों पर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है।

कार्यक्रम के दौरान लोगों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। मद्य निषेध विभाग के इस अभियान को स्थानीय लोगों ने सराहा और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों को आवश्यक बताया।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *