सहरसा मंडल कारा में 31 बंदी करेंगे छठ व्रत, जेल प्रशासन ने उपलब्ध कराई पूजा सामग्री

सहरसा। लोक आस्था का महापर्व छठ सहरसा मंडल कारा में भी हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इसको लेकर जेल प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। जेल अधीक्षक निरंजन कुमार पंडित ने बताया कि मंडल कारा में कुल 31 बंदी छठ व्रत कर रहे हैं। इनमें 16 महिला और 15 पुरुष बंदी शामिल हैं।


उन्होंने बताया कि सभी छठ व्रतियों के लिए जेल प्रशासन की ओर से पूजा की संपूर्ण सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इसमें सूप, साड़ी, नारियल, केला सहित अन्य पूजन सामग्री शामिल हैं। व्रतियों की सुविधा को देखते हुए महिला और पुरुष बंदियों के लिए अलग-अलग छठ घाटों का निर्माण कराया गया है।


जेल अधीक्षक ने बताया कि सभी व्रती पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ छठ महापर्व मना रहे हैं। रविवार की संध्या को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। जेल प्रशासन की ओर से पर्व को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Related Posts

12 दिसंबर को सहरसा व्यवहार न्यायालय परिसर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से होगा मामलों का निपटारा

12 दिसंबर को सहरसा व्यवहार न्यायालय परिसर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से होगा मामलों का निपटारा

1.72 करोड़ रुपये में समस्तीपुर के संजय कुमार ने लिया रक्तकाली चौषठ महायोगिनी मेला का टेंडर

1.72 करोड़ रुपये में समस्तीपुर के संजय कुमार ने लिया रक्तकाली चौषठ महायोगिनी मेला का टेंडर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *