सहरसा के करबोला पोखर छठ घाट पर सफाई का अभाव, व्रतियों की बढ़ी चिंता; नगर निगम से जल्द व्यवस्था कराने की मांग

सहरसा।  लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 43 अंतर्गत सोलिनदाबाद स्थित करबोला पोखर छठ घाट पर अब तक साफ-सफाई और आवश्यक व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। स्थानीय निवासियों एवं छठ व्रतियों ने नगर निगम प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द घाट की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि करबोला पोखर पर प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में छठ व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने पहुंचते हैं। इसके बावजूद अब तक घाट की साफ-सफाई, समतलीकरण और अन्य जरूरी तैयारियां शुरू नहीं की गई हैं। पोखर के आसपास जंगली घास, जलकुंभी और गंदगी फैली हुई है। वहीं, घाट तक पहुंचने वाले रास्ते की स्थिति भी ठीक नहीं है।


लोगों ने आशंका जताई है कि समय रहते व्यवस्था नहीं की गई तो छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


स्थानीय निवासियों एवं छठ व्रतियों ने नगर आयुक्त और महापौर से मांग की है कि करबोला पोखर घाट की युद्धस्तर पर सफाई, रास्ते का समतलीकरण, पर्याप्त रोशनी, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तथा खतरनाक स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था जल्द सुनिश्चित कराई जाए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से छठ महापर्व मना सकें।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *