सहरसा में ‘महानंदा लीफ’ चाय की बढ़ी मांग, अब तक 68.60 क्विंटल की हुई बिक्री

जीविका दीदियों को पसंद आ रहा गुणवत्तापूर्ण चायपत्ती का स्वाद, महिला उद्यमिता को मिल रहा बढ़ावा


सहरसा। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जीविका की पहल सकारात्मक परिणाम दे रही है। किशनगंज जिले की जीविका दीदियों द्वारा संचालित *महानंदा जीविका महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड* की ओर से उत्पादित ‘महानंदा लीफ’ चाय अब सहरसा जिले में भी लोकप्रिय हो रही है।


जीविका दीदियों के स्वामित्व वाली इस उत्पादक कंपनी के माध्यम से चायपत्ती का उत्पादन और विपणन किया जा रहा है। कंपनी के उत्पाद को जीविका के विभिन्न सामुदायिक संस्थानों और संकुल स्तरीय संघों के माध्यम से बाजार तक पहुंचाया जा रहा है। इससे महिलाओं को उत्पादन, कारोबार और विपणन से जुड़ने का अवसर मिल रहा है।


सहरसा जिले में इस चायपत्ती को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। जिले में अब तक कुल **68.60 क्विंटल ‘महानंदा लीफ’ चायपत्ती** पहुंच चुकी है। गुणवत्ता और स्वाद के कारण जीविका दीदियों के बीच इसकी मांग बढ़ रही है। कई जगहों पर चायपत्ती पहुंचते ही दीदियों ने इसकी खरीदारी की।



सौरबाजार प्रखंड के अन्दोली-नादो की जीविका दीदी रोशन देवी ने बताया कि उन्होंने ‘महानंदा लीफ’ चाय का इस्तेमाल किया है। इससे बनी चाय स्वादिष्ट होती है और उन्हें इसका स्वाद काफी पसंद आया।


इस पहल से जहां उत्पादक कंपनी को अपना बाजार विस्तार करने का अवसर मिल रहा है, वहीं जीविका के संकुल स्तरीय संघों और अन्य सामुदायिक संगठनों की आय बढ़ने की संभावनाएं भी मजबूत हो रही हैं। स्थानीय स्तर पर महिलाओं को व्यवसाय से जोड़ने की यह पहल महिला उद्यमिता और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *