सहरसा सदर अस्पताल में कायाकल्प योजना के निर्माण कार्यों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, ठेकेदार को लगाई फटकार; 30 नवंबर तक काम पूरा करने का निर्देश

-सहरसा। सदर अस्पताल सहरसा में कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल प्रबंधन की ओर से कराए जा रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का गुरुवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम श्रेयांश तिवारी एवं एडीएम निशांत कुमार भी मौजूद रहे।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों, फाइबर ब्लॉक लगाने एवं नाला निर्माण कार्य का जायजा लिया। निर्माण कार्यों में लापरवाही और निर्धारित मानकों के अनुरूप काम नहीं होने पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाने और निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।


जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं अस्पताल प्रबंधन को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित कार्य हर हाल में 30 नवंबर तक पूरे किए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल की व्यवस्था को बेहतर बनाने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *