ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगे रोजगार के हजारों अवसर, मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा में दो फैक्ट्रियों का किया उद्घाटन

नालंदा/पटना, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में बिहार सरकार ने एक और पहल की है। गुरुवार को ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा जिले में दो नई फैक्ट्रियों का उद्घाटन किया।


मंत्री ने नूरसराय प्रखंड के परमानंद बिगहा गांव में श्री फौजी इंटरप्राइजेज नामक नमकीन मिक्सचर फैक्ट्री तथा बेन प्रखंड के बेन गांव में खुशबू पेपर प्लेट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड सह पत्तल निर्माण फैक्ट्री का शुभारंभ किया।


इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे और लघु उद्योगों की शुरुआत औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे उद्योगों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। इससे ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को रोजगार की तलाश में शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने गांव और प्रखंड में ही काम मिल सकेगा।


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लघु उद्योगों को लगातार प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सहायता, मार्गदर्शन, बाजार और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कम पूंजी में स्थापित होने वाले ये उद्योग अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देने में सक्षम हैं।


मंत्री ने कहा कि इन उद्योगों से स्थानीय महिलाओं और युवाओं को स्वरोजगार का बेहतर अवसर मिलेगा। साथ ही स्थानीय बाजारों में कम कीमत पर अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं को भी लाभ होगा।


कार्यक्रम में जदयू के वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद, भोली सिंह, नूरसराय प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार, बेन प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पटेल, मुखिया ब्रजनंदन प्रसाद, पप्पू कुमार उर्फ अविनाश कुमार, बिट्टू कुमार, पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार, अमित यादव, धर्मवीर कुमार, मंटू कुमार, गौतम कुमार, जितेंद्र ठाकुर, नवल यादव, मनोज चौधरी, दीपू पासवान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


वहीं मिक्सचर उद्योग के मालिक विक्की कुमार तथा पत्तल उद्योग के मालिक अजीत पासवान और खुशबू कुमारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *