भाजपा की जिला बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, 4 से 14 जून तक चलेगा जनसंपर्क अभियान

सहरसा। भारतीय जनता पार्टी सहरसा जिला इकाई की महत्वपूर्ण जिला बैठक भाजपा जिला कार्यालय पटुआहा में जिलाध्यक्ष साजन शर्मा की अध्यक्षता एवं जिला महामंत्री शिव भूषण सिंह के संचालन में आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंच, मोर्चा, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदे मातरम् के गायन के साथ की गई। जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने आगत अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा की।



बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं मधेपुरा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल विकास और जनकल्याण के दृष्टिकोण से बेमिसाल रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रदर्शनी, बुद्धिजीवी संगोष्ठी तथा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।



उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाए। साथ ही 4 जून से 14 जून तक व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।



बैठक को जिला प्रभारी सुनील कुमार, जिला महामंत्री भैरवानंद झा, अनमोल भगत, जिला मंत्री मुकेश मानस कुमार, गौरव सिंह सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।


इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव, रिंकी देवी, जिला मंत्री पंकज पाठक, अभिषेक पांडेय, अरविंद भगत, अभिनंदन कुशवाहा, बिपिन कुशवाहा, सुबोध साह, सुरजीत सिंह कुशवाहा, सुगामनी देवी, अखिलेश कुमार वर्मा, दिनेश प्रसाद यादव, अभिलाष कुमार, नगर अध्यक्ष अभिनव सिंह, आशीष गुप्ता, मनोरंजन चौधरी, अजय कृष्णा साह, रमेश कुमार सिंह, शालिग्राम मिश्र, अभिमन्यु सिंह, संजीव कुमार सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

Related Posts

आनंद मोहन की रिहाई बरकरार रहने की कामना को लेकर सहरसा में समर्थकों ने की विशेष पूजा-अर्चना, सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मंदिर में जुटे कार्यकर्ता

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

सहरसा में ऑपरेशन के दौरान 14 वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप; सड़क जाम कर न्याय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *