सहरसा के दहलान चौक पर गाड़ी लगाने को लेकर बवाल, दो पक्षों में मारपीट और पत्थरबाजी, पुलिस जांच में जुटी

सहरसा: सदर थाना क्षेत्र के दहलान चौक पर रविवार शाम गाड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार कुछ युवक सोनू-मोनू सिंघाड़ा दुकान के पास वाहन लगाने पहुंचे, जहां दुकान संचालक से उनकी कहासुनी हो गई।



प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के युवकों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद दर्जनों की संख्या में पहुंचे लोगों ने फिल्मी अंदाज में मारपीट शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में आसपास के दुकानदार भी एकजुट हो गए और दोनों ओर से जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान गिट्टी और पत्थर भी चलने लगे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल से एक वाहन भी बरामद किया है।



सदर थानाध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि वाहन लगाने को लेकर विवाद हुआ था। मौके से एक गाड़ी बरामद की गई है। गाड़ी के नंबर के आधार पर संबंधित लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

Related Posts

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में सेवानिवृत्त हेडमास्टर ने पड़ोसी पर लगाया धमकी और घर में पानी बहाने का आरोप, डीआईजी व हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल से लगाई गुहार

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

सहरसा में मेयर बैन प्रिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों को बताया तथ्यहीन और भ्रामक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *