सहरसा पुलिस की अब तक की बड़ी उपलब्धि, सर्वाधिक मोबाइल रिकवरी करने वाले पदाधिकारी हुए सम्मानित


ऑपरेशन मुस्कान फेज-12 में सहरसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले में 251 खोए हुए मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया। अब तक 12 फेज में कुल 1,111 मोबाइल लौटाए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ से अधिक है। इस उपलब्धि पर सर्वाधिक मोबाइल रिकवरी करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।


बिहार पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना के निर्देश के आलोक में “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिसके तहत जिले के सभी थाना अंतर्गत आमजनों के गुम / चोरी हुए मोबाईल फोन, जिनका उनके थाना अंतर्गत सनहा / प्राथमिकी दर्ज कराया गया था, उसे बरामद कर उनके वास्तविक मोबाईल धारकों को सुपुर्द किया जाता है।


इसी क्रम में आज दिनांक- 05.11.2026 को ऑपरेशन मुस्कान फेज-12 के तहत कुल- 251 मोबाईल फोन को बरामद कर वास्तविक मोबाईल धारकों को दिया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग- 50,00,000 /- (पचास लाख) है। उक्त मोबाईल फोन को पुलिस केन्द्र सहरसा में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सहरसा के द्वारा उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया।


*एसपी ने कहा – हर महीने होगा कार्यक्रम*


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब तक 12 फेज में 1111 मोबाइल हमारी टीम ने बरामद किया है। बिहार पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार लगातार नागरिकों के साथ हम लोगों का संबंध बेहतर बना रहे, इसके लिए हम लगातार हर महीना इस प्रोग्राम को करते रहेंगे। इस दौरान सर्वाधिक मोबाइल रिकवरी करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

*अब तक का लेखा-जोखा*


क्रम सं० मोबाईल की सं० अनुमानित राशि


फेज-01 70 10,50,000 /-
फेज-02 42 6,00,000 /-


फेज-03 40 5,30,000 /-
फेज-04 42 5,98,052 /-


फेज-05 51 7,64,345 /-
फेज-06 43 6,46,388 /-


फेज-07 64 14,52,364 /-
फेज-08 73 15,43,774 /-


फेज-09 103 19,24,531 /-
फेज-10 123 25,29,558 /-
फेज-11 209 40,03,071 /-


फेज-12 251 50,00,000 /-
कुल- 1111 2,06,42,083 /-


फेज-12 में 25 से अधिक मोबाइल बरामद करने वाले पुलिस पदाधिकारी


क्रम सं० पदाधिकारी का नाम बरामद मोबाईल


1 परि०पु०अ०नि० श्याम बाबू, सदर थाना 40
2 परि०पु०अ०नि० प्रभाष कुमार, सिमरी बख्तियारपुर थाना 34
3 परि०पु०अ०नि० रौशन कुमार रजक, बसनही थाना 32
4 पु०अ०नि० सुमन कुमार सुमन, सोनवर्षाराज थाना 30
5 पु०अ०नि० रितिका कुमारी, सौरबाजार थाना 28
इस अभियान के सफल संचालन में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा पूरी तत्परता, समर्पण एवं आपसी समन्वय के साथ किए गए प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सभी ने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए इस उपलब्धि को संभव बनाया।


सहरसा पुलिस ने कहा है कि सहरसा वासियों के जीवन में हरसंभव सहायता एवं उनके चेहरे पर मुस्कान लाने की दिशा में सहरसा पुलिस निरंतर प्रयासरत है।


पुलिस की अपील


मोबाईल चोरी / गुम होने की स्थिति में अपने नजदीकी थाना को सूचना दें, तत्पश्चात दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunication) के Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Related Posts

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अज्ञात तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

वन विभाग ने सहरसा वासियों को दिया तीसरा तोहफा, 1.35 करोड़ की लागत से बने भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का आज होगा उद्घाटन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *